Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ के इस जिले में लागू हुई शराबबंदी, बेचते हुए मिले तो 51 हजार का जुर्माना

0
251

बेमेतरा। बेमेतरा जिले के बेंदरची में शराब बंदी कर दी गई है, यहां पर शराब बेचते पाए जाने पर 51 हजार रुपए का आर्थिक दंड दिया जाएगा। वहीं बेचते हुए देखने पर बताने वाले को 1 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

इसके अलावा भी दंड का प्रावधान किया गया है, खुले आम शराब पीने पर पाए गए तो पीने वाले को 5 हजार रुपए का दंड भरना होगा, वहीं खुले आम पीते देखकर बताने वाले को भी 1 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। गांव के सभी महिला, युवा एवं ग्राम चिल्फी वासियों ने मिलकर यह निर्णय लिया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में शराबबंदी का मुद्दा काफी समय से गरमाया हुआ है, यहां भाजपा हमेशा शराब बंदी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधती रही है, लेकिन प्रदेश में अब तक शराबबंदी तो अधिकृत रूप से शासन द्वारा लागू नहीं की गई लेकिन बेंदरची में गांव वालों ने बेहद ही बड़ा और अहम फैसला लिया है, अब देखना यह होगा कि यह निर्णय कब और कैसे लागू होता है और गांव वाले इस फैसले का कब तक पालन कर पाते हैं।