Advertisement Carousel

बड़ी खबर : कवासी लखमा बोले- मैं खुद को राजनीति से अलग कर लूंगा, अगर…

0
194

रायपुर । कवासी लखमा ने कहा कि वो राजनीति छोड़ देंगे, अगर प्रदेश में आरक्षण व्यवस्था ठीक न हुई। उन्होंने कहा, अगर वे आदिवासियों को आरक्षण नहीं दिला पाये तो खुद को राजनीति से अलग कर लूंगा।

Narendra Modi

गुरुवार को रायपुर में मीडिया से बातचीत में कवासी लखमा ने कहा, “मैं, मेरी सरकार, मेरे मुख्यमंत्री आदिवासी भाई लोग से लगातार बैठकर सुझाव ले रहे हैं। उन्हीं के सुझाव पर कर्नाटक, तमिलनाडु गए। उन्हीं के सुझाव और मांग पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। उससे बढ़कर क्या करना है। हम दो तारीख को इसे (आरक्षण विधेयक को) पास कराएंगे।’ लखमा ने कहा, “हम राज्यपाल के पास, राष्ट्रपति के पास और सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे। अगर उस समय तक सफलता नहीं मिला ताे मैं अपने आप को राजनीति से अलग कर लुंगा।’

सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री का यह बयान उस समय आया जब कैबिनेट ने आरक्षण देने के लिए दो संशोधन विधेयकों को मंजूरी दी है। इन विधेयकों को सरकार विधानसभा से पारित कराने की तैयारी में है। दावा किया जा रहा है, इससे सभी वर्गों को उनकी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण मिल जाएगा। इधर मुंबई रवाना हाेने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, आरक्षण के लिए ही हम विधानसभा का विशेष सत्र बुला रहे हैं। कवासी लखमा को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।