Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

मेफेयर रिजॉर्ट में आए मेहमान, एक बड़े नेता चले गए दिल्ली, जानिए क्या है वजह

0
258

रायपुर । शनिवार को झारखंड के वो मेहमान जो रायपुर आए हैं, इनके बीच हलचल रही। नवा रायपुर के मेफेयर रिजॉर्ट में नेताओं का अाना और जाना चलता रहा। खबर है कि रायपुर आए झारखंड के दो मंत्री कैबिनेट की बैठक के लिए रांची गए थे वो शनिवार को लौटे। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर शनिवार शाम को दिल्ली चले गए। रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान कांग्रेस एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रही है पूरे देश से कांग्रेस नेता इस वजह से दिल्ली में जुट रहे हैं। ये विरोध प्रदर्शन महंगाई पर है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

खबर है कि रायपुर लौटे मंत्री बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख ने वहां जाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने से मुलाकात की। वो उनका संदेसा लेकर लौटे हैं। रायपुर में रिजॉर्ट में रह रहे 20 से अधिक विधायकों को वो ये सियासी संदेसा दे चुके हैं।

सूत्रों की मानें तो 5 सितंबर को रायपुर से सभी झारखंडी विधायक रांची लौट जाएंगे। वहां विधानसभा का विशेष सत्र होना है। इसी सत्र में विधायक हिस्सा लेंगे। वहां सोरेन सरकार का विश्वास मत पेश होगा। दरअसल देश के चुनाव आयोग ने एक मायनिंग लीज में गड़पड़ी पाई और झारखंड के मुख्यमंत्री पर कार्रवाई करने का पत्र झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को भेज दिया। बैस ने अब तक इस पर फैसला नहीं लिया है, वो इस मामले में दिल्ली जाकर पीएम मोदी से चर्चा करंेगे। इधर झारखंड की कांग्रेस समर्थित सरकार को गिरने का डर है विधायकों के बिकने का डर है इसलिए विधायकों को रायपुर भेजा गया है।