जनता कांग्रेस विधायक प्रमोद शर्मा ने दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की चर्चा

0
139

रायपुर। छत्तीसगढ़ के JCCJ विधायक प्रमोद शर्मा ने जनता कांग्रेस जोगी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने रेणु जोगी को अपना त्याग पत्र सौंप ​दिया है। चर्चा है कि शर्मा अब भाजपा का दामन थाम सकते हैं। पिछले 10 महीनों से जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के साथ शर्मा लड़ाई की खबरे आ रही थी।  प्रमोद कुमार शर्मा बलौदाबाजार सीट से विधायक हैं। 2018 में उन्‍होंने पूर्व मुख्‍यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्‍तीसगढ़ (जेसीसीजे) से चुनाव लड़ा था।