Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

रायपुर में बड़े भाई ने छोटे को मारी गोली, फिर मां को किया वीडियो कॉल

0
114

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीती रात दो भाइयों में विवाद हो गया। बड़े भाई ने मामूली विवाद में छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया है। विवाद के दौरान बड़े ने छोटे पर गोली चला दी है। यह पूरा मामला रायपुर के विधानसक्षा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

दरअसल, रविवार को रात साढ़े 11 बजे पुलिस को हत्या की सूचना मिली। यह सूचना विधानसभा थाना क्षेत्र के आवासीय कॉलोनी सफायर ग्रीन फेज 2 से आई। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि क्षेत्र में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी है। इसके बाद आरोपी अपने घर से घटना को अंजाम देने के बाद भाग गया। पुलिस ने तत्काल शहर में नाकेबंदी कर दी। आरोपी को डीडी नगर से गिरफ्तार कर लिया है।

घटना स्थल पर मृतक की मां ने बताया कि मृतक पराग झा को उसके बड़े भाई पीयूष झा ने गोली मारी है। आरोपी पीयूष झा और मृतक पराग झा दोनों एक साथ ड्रोन रिपेयर का कार्य करते हैं। दोनों भाइयों के बीच आए दिन मारपीट होती थी, आरोपी नशे का आदि भी बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। साथ ही पिस्टल भी बरामद कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी को कैसे पकड़ा

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। विधानसभा टीआई दीपक पासवान और टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई। आरोपी के भागने की सूचना मिलते ही शहर में तुरंत नाकेबंदी की गई। कार और मोबाइल नंबर से पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है।