Advertisement Carousel

धमतरी में बदमाशों का राज, घर घुसकर महिला से दुष्कर्म के बाद पति को पीटा

0
221

धमतरी। जान से मारने की धमकी देकर महिला से अनाचार करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने पति व पत्नी की पिटाई भी की है। कुरूद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Narendra Modi

कुरूद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 मई की रात साढ़े आठ बजे हरीश सेन 23 वर्ष ग्राम छाती ने एक महिला के घर घुसकर जान से मारने की धमकी देकर उनसे अनाचार किया। वहीं प्रार्थिया के पति के आने पर चिल्लाने से आरोपित हरीश सेन ने प्रार्थिया एवं उनके पति के साथ मारपीट की।

रिपोर्ट पर कुरूद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जुर्म दर्ज कर आरोपित को ढूंढने जुट गई। आरोपित हरीश सेन को पुलिस ने हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया, तो उसने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अनाचार के आरोप में जुर्म दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।