Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने पुल निर्माण कार्य में लगी मशीनें और मोबाइल टावर जलाया

0
212

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का उत्पात जारी है। इस बार फिर नक्सलियों ने नारायणपुर में पुल निर्माण कार्य में लगीं मशीनों में आग लगा दीं। मशीनों में स्थानीय ठेकेदार के मिक्सर मशीन और पानी पंप शामिल है जिसमे आगजनी की गई है। कुछ दिनों में नक्सली जिले में आगजनी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। वहीं कोंडागांव में मोबाइल टावर जला दिया है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर के कुरुसनार थाना क्षेत्र के ग्राम गुमिया बेड़ा में पुल निर्माण का काम चल रहा है। नक्सलियों ने बुधवार देर रात यहां लगी मशीनों में आग लगा दी। निर्माणाधीन कोडोली से झारावाही, आंकाबेड़ा मार्ग में कई पुल-पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां दिन में सुरक्षा व्यवस्था मे के जवान तैनात होते हैं, लेकिन रात के समय जब कोई नहीं होता है।

वहीं दूसरी ओर कोंडागांव में भी नक्सलियों ने बुधवार रात करीब नौ बजे बयानार थाने से करीब चार किलोमीटर दूर ग्राम चेरंग स्थित जियो के मोबाइल टावर में आग लगा दी। इसके चलते टावर में लगी बैट्री जल गई। फिलहाल सूचना मिलने पर जवान पहुंच गए हैं। इलाके में सर्चिंग की जा रही है।