Home छत्तीसगढ़ फूलो देवी नेताम को दोबारा राज्य सभा का टिकट….. जीत गई तो...
Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

फूलो देवी नेताम को दोबारा राज्य सभा का टिकट….. जीत गई तो छग की पहली महिला जो 12 साल तक रहेंगी सांसद…. दूसरी सीट के लिए नहीं की टिकट की घोषणा…..

0
33

कांग्रेस में राज्यसभा के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, अमरजीत भगत और शिव डहरिया तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का नाम भी चल रहा था। लेकिन संगठनात्मक संतुलन और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए आखिरकार फूलोदेवी नेताम के नाम पर सहमति बनी नाम घोषणा के बाद फूलोदेवी नेताम ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व ने समयसीमा को देखते हुए रणनीतिक तौर पर यह फैसला लिया है, ताकि नामांकन प्रक्रिया में किसी तरह की देरी न हो। अब निगाहें दूसरी सीट पर पार्टी के अगले कदम पर टिकी हैं।