Advertisement Carousel

8 मार्च को वर्ल्ड कप जीतने के बाद भाजपा नेता को तेलीबांधा पुलिस ने drunk n drive में रोका…. बीजेपी नेता ने सिपाही की कॉलर पकड़ी वर्दी फाड़ी…. एफआईआर के बाद गिरफ्तार….

0
117

हस्ताक्षर न्यूज. राजधानी रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव (Drunk & Drive) के खिलाफ चल रहे पुलिस अभियान के दौरान एक भाजपा नेता की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। ट्रैफिक पुलिस से बदसलूकी करने वाले भाजपा नेता के खिलाफ तेलीबांधा थाने में एफआईआर कर ली गई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। 8 मार्च की रात पुलिस ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान के तहत वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान CG-07-DD-6532 नंबर की कार को रोका गया। कार चला रहे विकास शुक्ला की जांच करने पर वह शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए।

कार्रवाई की बात सुनते ही आरोपी भड़क गया और पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा। इस दौरान उसने खुद को भाजपा का मंडल अध्यक्ष बताते हुए ट्रैफिक टीआई को वर्दी उतरवा देने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपी विकास शुक्ला ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज की और एक आरक्षक की कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की करते हुए उसकी वर्दी भी फाड़ दी।

मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला और आरोपी को हिरासत में ले लिया। बाद में उसे गिरफ्तार कर शासकीय कार्य में बाधा, पुलिसकर्मियों से मारपीट और अभद्र व्यवहार सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई।

पुलिस अफसरों का कहना है कि राजधानी में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। कानून तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह कोई भी क्यों न हो?