Advertisement Carousel

रायपुर में छुपाकर रखा जाएगा हिमाचल के विधायकों को, ताकि कोई बिक न जाए, आलीशान रिजॉर्ट बुक करने की चर्चा

0
332

 

Narendra Modi

रायपुर । हिमाचल प्रदेश में अब तक के रुझानों में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। इसके लिए सभी विधायकों को जीत के बाद तुरंत बाद कांग्रेस दफ्तर आने को कहा गया है। वहां से इन्हें अभी चंडीगढ़ ले जाने की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस चुनाव जीतने वाले अपने सभी विधायकों को प्रदेश से बाहर दूसरे राज्यों में ले जा सकती है, ताकि इन्हें भाजपा नेताओं के संपर्क से दूर रखा जा सके।

विधायकों को छत्तीसगढ़ या राजस्थान भेजा जा सकता है। ऐसी खबर है कि रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट को भी बुक कर लिया गया है। हालांकि अभी तक इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पार्टी सूत्रों की मानें तो हाईकमान ने छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हिमाचल का ऑब्जर्वर बनाया है।

बघेल ने कहा- BJP कुछ भी कर सकती है
छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने हिमाचल के नवनिर्वाचित विधायकों को रायपुर लाने के सवाल पर कहा कि यहां तो नहीं लाएंगे, लेकिन अपने साथियों को संभाल कर जरूर रखेंगे, क्योंकि BJP कुछ भी कर सकती है।