Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

13 हजार रुपए गिरा चांदी का भाव…… सोना एक हजार रुपए से हुआ नीचे….. 2 लाख 41 हजार रुपए किलो चांदी और 1 लाख 51 हजार रुपए तोला हुआ सोना….

0
12

हस्ताक्षर न्यूज. सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी के दामों में (Gold Silver Price Today) लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, चांदी की कीमत में आज भारी कमी आई है। चांदी प्रति किलोग्राम 13,155 रुपये सस्ती होकर 2,41,184 रुपये पर पहुंच गई है, जबकि दो दिन पहले यह 2,54,339 रुपये थी। पिछले दो दिनों में चांदी कुल मिलाकर 41,278 रुपये तक सस्ती हुई है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

इसके साथ ही 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) का भाव 1,013 रुपये कम होकर 1,51,489 रुपये हो गया है। इससे पहले यह 1,52,502 रुपये पर था। दो दिनों में सोना कुल 6,669 रुपये सस्ता हुआ है। बता दें कि हाल ही में 29 जनवरी को सोने ने 1,76,121 रुपये और चांदी ने 3,85,933 रुपये प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ था। उसके बाद से कीमतों में तेज गिरावट आई है, जिसमें चांदी तीन दिनों में करीब 1.60 लाख रुपये तक लुढ़की थी। इस गिरावट की मुख्य वजह निवेशकों की प्रॉफिट बुकिंग है, क्योंकि हाल के रिकॉर्ड हाई के बाद मुनाफा वसूलने का सिलसिला शुरू हुआ।

साथ ही फिजिकल मांग में कमी और औद्योगिक उपयोग को लेकर बढ़ती चिंताओं ने भी दबाव बनाया। एमसीएक्स वायदा बाजार में भी दोनों धातुओं में भारी गिरावट दर्ज हुई, जहां चांदी 4 लाख से घटकर 2.41 लाख के आसपास आई और सोना 1.70 लाख से 1.40 लाख के स्तर पर पहुंचा था हालांकि बीच-बीच में कुछ रिकवरी भी देखी गई।

सोना-चांदी खरीदने वाले ग्राहकों को सलाह है कि हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड सोना ही लें जिसमें अल्फान्यूमेरिक कोड (जैसे AZ4524) होता है। साथ ही खरीदते समय वजन और उस दिन का सही भाव IBJA वेबसाइट या अन्य विश्वसनीय स्रोतों से क्रॉस-चेक जरूर करें, क्योंकि 24, 22 और 18 कैरेट के भाव अलग-अलग होते हैं।