Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ आए मशहूर कथा वाचक पं.प्रदीप मिश्रा, सांसद सोनी ने लिया आर्शीवाद

0
328

बलौदाबाजार के ग्राम कोकड़ी में सोमवार से अंतराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव कथा महापुराण का आयोजन शुरू किया गया है। रायपुर के सांसद सुनील सोनी ने आयोजन स्थल पहुंचकर पं मिश्रा का आर्शीवाद लिया।

2 जनवरी से 8 जनवरी तक रामू जायसवाल परिवार द्वारा निज निवास ग्राम कोकड़ी बलौदा बाजार में शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। विशाल डोम पंडाल निर्माण के साथ भोजनालय, पार्किंग, स्वागत द्वार, प्रवेश द्वार का निर्माण श्रद्धलुओं की सुविधानुसार निर्माण किया गया है। ग्राम कोकड़ी सहित बलौदा बाजार नगर में फ्लेक्स एवं प्रकाश से सजाया गया है। कार्यक्रम के ऐतिहासिक सफलता हेतु आयोजक परिवार सहित बलौदा बाजार नगरवासियों, आसपास के ग्रामीण लगातार सेवा प्रदान कर चाक चौबंद व्यवस्था में लगे हुए हैं।