Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में फिर पड़ा ED और आईटी का छापा, कई जिलों में अफसरों की टीम कर रही छानबीन

0
290

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ED यानि कि प्रवर्तन निदेशालय ने एक बार फिर बड़ी छापेमार कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने धमतरी जिले में खनिज विभाग के दफ्तर पर छापा मारा है। वहां के खनिज अधिकारी बजरंग पैंकरा से ईडी लगातार पूछताछ भी कर रही है। इसके साथ ही ईडी की टीम ने बलरामपुर जिले के खनिज विभाग के कार्यालय में भी छापेमारी की है। जहां सहायक खनिज अधिकारी अवधेश बारीक से भी टीम पूछताछ कर रही है। बता दें कि इससे ठीक पहले IT (आयकर विभाग) की टीम ने भी यहां छापेमारी की थी।

Narendra Modi

जानकारी के मुताबिक, धमतरी के कलेक्ट्रेट ऑफिस में खनिज विभाग का दफ्तर है। वहीं पर सुबह से 5 सदस्यीय टीम पहुंची हुई है। कहा जा रहा है कि खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा से अधिकारी पिछले कुछ घंटों से पूछताछ कर रहे हैं। इससे पहले बजरंग पैकरा के यहां आईटी ने भी दबिश दी थी। ऐसे में इस केस को भी उससे जोड़ा जा रह है। हालांकि अब तक इस मामले में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

वहीं दुर्ग, कवर्धा, जगदलपुर, महासमुंद समेत कुछ और जिलों में भी ईडी के जाने की खबर है। मगर इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। एक महीने में दूसरी बार है, जब ईडी की टीम ने ऐसे दबिश दी है।
इससे पहले जब ईडी की टीम आई थी, तब टीम ने रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और महासमुंद जिले में छापा मारा था। इन प्रमुख शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी देर रात पहुंच चुके थे और सुबह 5:00 बजे अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा गया। एक ही वक्त पर ईडी के अधिकारी 10 से ज्यादा जगहों पर अलग-अलग टीम बनाकर कार्रवाई की। जिन जगहों पर छापा मारा गया था उनमें कारोबारी और CA शामिल थे।