Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई तीव्रता

0
167

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रविवार दोपहर दो बजकर 18 मिनट पर भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर 3.1 की तीव्रता वाला भूकंप आने की जानकारी मिल रही है। इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई है। किसी तरह के हताहत की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।