हस्ताक्षर न्यूज. तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद नई सरकार गठन की कवायद तेज हो गई है। अभिनेता विजय की पार्टी तमिलागा वेट्रिक कझगम (TVK) ने कांग्रेस से समर्थन मांगा है और कांग्रेस ने इसे सशर्त मंजूरी दे दी है। टीवीके प्रमुख विजय आज राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात करेंगे।

कांग्रेस का सशर्त समर्थन
कांग्रेस ने टीवीके को अपना पूर्ण समर्थन देने का फैसला किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने इसकी पुष्टि की। हालांकि, कांग्रेस ने साफ शर्त रखी है कि टीवीके किसी भी साम्प्रदायिक ताकतों से दूर रहेगा। कांग्रेस का कहना है कि यह गठबंधन पेरियार के सामाजिक न्याय और डॉ. बीआर अंबेडकर के संवैधानिक मूल्यों पर आधारित होगा। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने पार्टी के इस फैसले का बचाव करते हुए कहा कि जब किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता तो ऐसे गठबंधन आम बात है। उन्होंने जर्मनी, नीदरलैंड जैसे यूरोपीय देशों के उदाहरण दिए।
आज होगी राज्यपाल से मुलाकात
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने खुद पुष्टि की है कि टीवीके प्रमुख विजय आज उनसे मुलाकात करेंगे। विजय ने राज्यपाल को पत्र भी लिखा था। सूत्रों के अनुसार, कल यानी 7 मई को विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
टीवीके की तैयारियां
टीवीके ने अपने सभी 108 नवनिर्वाचित विधायकों को चेन्नई के पास महाबलीपुरम स्थित एक होटल में ठहरा दिया है। पार्टी किसी भी तरह की अस्थिरता से बचने और विधायकों को एकजुट रखने के लिए यह कदम उठाया है। टीवीके नेता केए सेंगोट्टैयन राज्य सचिवालय पहुंचे और प्
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद नई सरकार गठन की कवायद तेज हो गई है। अभिनेता विजय की पार्टी तमिलागा वेट्रिक कझगम (TVK) ने कांग्रेस से समर्थन मांगा है और कांग्रेस ने इसे सशर्त मंजूरी दे दी है। टीवीके प्रमुख विजय आज राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात करेंगे।
कांग्रेस का सशर्त समर्थन
कांग्रेस ने टीवीके को अपना पूर्ण समर्थन देने का फैसला किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने इसकी पुष्टि की। हालांकि, कांग्रेस ने साफ शर्त रखी है कि टीवीके किसी भी साम्प्रदायिक ताकतों से दूर रहेगा। कांग्रेस का कहना है कि यह गठबंधन पेरियार के सामाजिक न्याय और डॉ. बीआर अंबेडकर के संवैधानिक मूल्यों पर आधारित होगा। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने पार्टी के इस फैसले का बचाव करते हुए कहा कि जब किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता तो ऐसे गठबंधन आम बात है। उन्होंने जर्मनी, नीदरलैंड जैसे यूरोपीय देशों के उदाहरण दिए।
आज होगी राज्यपाल से मुलाकात
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने खुद पुष्टि की है कि टीवीके प्रमुख विजय आज उनसे मुलाकात करेंगे। विजय ने राज्यपाल को पत्र भी लिखा था। सूत्रों के अनुसार, कल यानी 7 मई को विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
टीवीके की तैयारियां
टीवीके ने अपने सभी 108 नवनिर्वाचित विधायकों को चेन्नई के पास महाबलीपुरम स्थित एक होटल में ठहरा दिया है। पार्टी किसी भी तरह की अस्थिरता से बचने और विधायकों को एकजुट रखने के लिए यह कदम उठाया है। टीवीके नेता केए सेंगोट्टैयन राज्य सचिवालय पहुंचे और प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति को लेकर चर्चा की। प्रोटेम स्पीकर नई विधानसभा के पहले सत्र में सभी विधायकों को शपथ दिलाएंगे।
DMK का तीखा विरोध
DMK ने कांग्रेस के इस फैसले पर जमकर निशाना साधा है। DMK प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने इसे ‘पीठ में छुरा घोंपना’ बताया। दूसरे प्रवक्ता टीकेएस इलांगोवन ने कहा कि कांग्रेस के ऐसे फैसलों से पार्टी का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। द्रमुक नेता कनिमोझी ने दावा किया कि अन्नाद्रमुक के 21 विधायक टीवीके में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर अन्नाद्रमुक बिना शर्त समर्थन देती है तो उन्हें हैरानी नहीं होगी।
क्या कहते हैं राजनीतिक विश्लेषक?
तमिलनाडु में यह गठबंधन राज्य की राजनीति में नया समीकरण बनाने जा रहा है। टीवीके के 108 विधायकों के साथ कांग्रेस का समर्थन मिलने से बहुमत का आंकड़ा आसानी से पार हो जाएगा। अब सबकी नजर आज होने वाली विजय और राज्यपाल की मुलाकात पर है। अभी तक की जानकारी के अनुसार, टीवीके सरकार बनाने की प्रक्रिया में पूरी तरह गंभीर है और कांग्रेस का समर्थन मिलने के बाद स्थिति उसके पक्ष में दिख रही है।