Advertisement Carousel

CG के स्कूल और कॉलेजों में होने वाली लंबी छुट्‌टी, जानिए किन तारीखों पर मिलेगा अवकाश

0
337

रायपुर। छत्तीसगढ़ के तमाम स्कूल और कॉलेजों में छुटि्टयां लगने वाली हैं। इसे लेकर सरकार की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।

सरकार की तरफ से कहा गया है- शिक्षण संस्थाओं में दशहरा, दीपावली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिए गए हैं।

ये छुटि्टयां राज्य शासन द्वारा शिक्षा सत्र 2022-23 में शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर-अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डीएड, बीएड, एमएड कॉलेजों के लिए होंगी।

दशहरा अवकाश 5 दिन 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक,
दीपावली अवकाश 6 दिन 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक,
शीतकालीन अवकाश कुल 6 दिन 23 दिसंबर 2022 से 28 दिसंबर तक औ
ग्रीष्मकालीन अवकाश 46 दिन एक मई 2023 से 15 जून 2023 तक का घोषित किया गया है।