Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

सिगरेट से किया सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अपमान, बिलासपुर के युवक गिरफ्तार

0
308

बिलासपुर। होली के बाद एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें नशे में चूर एक नाबालिग खुद सिगरेट पी रहा है। वहीं, देशभर में नेताजी के नाम से दिलों में जगह बनाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का भी अपमान कर रहा है। नाबालिग नेताजी की प्रतिमा के चेहरे के पास सिगरेट लेकर जाता दिखाई दे रहा है। नाबालिग की इस हरकत का उसके दोस्तों ने वीडियो बनाया है। यही वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसे देख शहर के लोगों में गुस्सा है। लोग इंटरनेट मीडिया में ही दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इधर, पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

सीपत चौक के पास शहर में नेताजी की याद को स्थाई बनाए रखने के लिए प्रतिमा लगवाई गई है। शुक्रवार की सुबह एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक नाबालिग सीढ़ियों के सहारे नेताजी की प्रतिमा तक पहुंच गया। नाबालिग खुद सिगरेट पीते दिखाई दे रहा है, वहीं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के पास सिगरेट लेकर जा रहा है। धुआं छोड़ते नाबालिग का करीब 20 सेकंड का वीडियो है। इसमें किसी का नाम भी स्पष्ट सुनाई दे रहा है। वीडियो में नाबालिग का चेहरा भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के प्रसारित होते ही लोगों में गुस्सा उभर कर सामने आ रहा है। लोग इंटरनेट मीडिया पर ही आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।