Advertisement Carousel

भाजपा में फिर से बड़े बदलाव की चर्चा, राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास जा पहुंचे धरम लाल

0
1550

रायपुर । छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़ा बदलाव हुआ है प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया गया। विष्णुदेव साय काे हटाकर बिलासपुर के सांसद अरुण साव को अध्यक्ष बनाया गया है। अब चर्चा है कि नेता प्रतिपक्ष को भी बदला जाएगा। इस बीच बुधवार को धरमलाल कौशिक दिल्ली पहुंच गए। गुलदस्ता लेकर जेपी नड्‌डा से मुलाकात की। तस्वीर वायरल हो गई, कहा गया कि ये सौजन्य भेंट थी।

Narendra Modi

मगर कहा जा रहा है कि पद को लेकर पार्टी हेड क्वाटर्स से कभी भी आदेश जारी हो सकता है।

विष्णुदेव साय को अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को बदले जाने चर्चा तेज हो गई है। चर्चा है विष्णुदेव साय को आने वाले दिनों में बड़ा पद मिलने की संभावना है। ऐसी चर्चा है कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में उन्हें उपाध्यक्ष बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा दिया जा सकता है।

भाजपा में बदलाव केवल प्रदेश संगठन स्तर पर सीमित नहीं है। बड़े-बड़े सूरमा ठिकाने लगने वाले हैं। रायपुर और दुर्ग संभाग के ऐसे दिग्गज भी शामिल हैं, जिन्हें अभी तक लोग बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा करते रहे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा की टीम पर भी गाज गिर सकती है।