Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

CM बघेल बोले- NDA के जाने का टाइम आ गया, जानिए भाजपा को लेकर क्या कहा

0
325

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि केंद्र सरकार अहंकार में डूबी हुई है। जितनी एजेंसी है उसका दुरुपयोग कर रही है। अपने विरोधियों को दबाने और प्रताड़ित करने के लिए इस तरह से हथकंडे अपना रही है। लेकिन, कांग्रेस न कभी डरी है और न ही झुकी है। उन्होंने कहा कि NDA में गड़बड़ी तो चल ही रही है। पहले महाराष्ट्र और अब बिहार में हुआ है। NDA के अब जाने का दिन आ गया है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित सम्मेलन में शामिल होने के बाद बिलासपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए CM बघेल ने कहा कि BJP में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति करना उनका अपना काम है। किसे अध्यक्ष बनाना है और नहीं बनाना। यह उनका निर्णय है। नए अध्यक्ष अरुण साव को CM ने बधाई देते हुए कि विश्व आदिवासी दिवस के दिन एक आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय को हटाना उचित नहीं था। यह निर्णय बाद में लेना था।