Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची कब आएगी, उप मुख्यमंत्री ने साझा की ये जानकारी

0
145

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीख को घोषणा कभी भी हो सकती है,ऐसे में सियासी गलियारों में पारा बढ़ा हुआ है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों नामों को लेकर बड़ा बयान दिया है। ज्ञात हो कि चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी अपने उम्मीदवारों दूसरी सूची जारी करने वाली है, इस बीच कांग्रेस की पहली सूची ही बहुप्रतीक्षित है। चर्चा है कि आगामी 1 अक्टूबर तक अपनी प्रथम सूची जारी कर सकती है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

टीएस सिंहदेव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पार्टी ने 90 सीटों का परीक्षण कर लिया है। कुछ विधानसभाओं से सिंगल नाम जाएंगे, कुछ से दो नाम , कुछ में तीन, या तीन अधिक नाम होंगे। सिंहदेव ने बताया कि 1 अक्टूबर को कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होने वाली है।यह कमेटी अपनी रिपोर्ट तैयार करके इलेक्शन कमेटी भेजेगी, उसके बाद उसके बाद हाईकमान की मुहर के बाद सूची जारी कर दी जाएगी।

कांग्रेस चुनाव में महिलाओं को टिकट में प्राथमकिता देगी या नहीं, इस सवाल पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि महिलाओं को विधानसभा और लोकसभा में टिकट दिया जा सकता है, उससे अधिक भी हो सकता है ,उम्मीदवार अच्छे हों, तो ज्यादा भी लोगों को भी प्रत्याशी बनाया जा सकता है। भाजपा के सांसदों को टिकट देने को लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा कि वह मैदान में सांसद उतार रहे हैं, तो हम मुख्यमंत्री उतार रहे हैं। चुनाव के मैदान में जो अच्छा खेलेगा, वही जीतेगा।