Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का छत्तीसगढ़ दौरा आज: बलौदाबाजार में लेंगे बड़ी चुनावी सभा

0
185

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होने में महज दो महीने ही शेष बचे हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। लगातार कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के दौरे हो रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे चौथी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वे आज 28 सितंबर को बलौदाबाजार-भाटापारा में एक बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहां पर कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में शामिल होंगे। वहीं बलौदाबाजार में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे किसान न्याय योजना, गोधन योजना, भूमि श्रमिक न्याय योजना, बेरोजगारी भत्ता आदि वितरित करेंगे।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकाअर्जुन खड़गे का ये चौथा छत्तीसगढ़ दौरा है। भाटापारा के ग्राम सुमा में होने वाले कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही 266 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। वहीं राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में पैसे ट्रांसफर करेंगे। मल्लिकाअर्जुन खड़गे इससे पहले वो कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन में नवा रायपुर आए थे। अब कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे चौथी बार भाटापारा के ग्राम सुमा में होने वाले कार्यक्रम आ रहे हैं।

हाल ही में 8 सितबंर को राजनांदगांव जिले के ग्राम ठेकवा में आयोजित ’भरोसे का सम्मेलन’ में आए थे। इस दौरान 355 करोड़ 23 लाख रुपए के 1867 विकास कार्यों के लोकार्पण भूमिपूजन भी किया था। इसके पूर्व जांजगीर-चांपा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में आए थे। इससे पहले खड़गे नवा रायपुर में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शिरकत किए थे। जांजगीर चांपा और राजनांदगांव और में उनकी चुनावी सभाएं एसटी, एससी और ओबीसी वर्ग को केंद्रित कर कराई गई थी। क्योंकि इन दोनों जगहों पर एसटी, एससी वर्ग का अच्छा खासा प्रभुत्व है। अब चौथी बार बलौदाबाजार में भरोसे का सम्मेलन कराने का तैयारी चल रही है। यहां पर भी एसटी, एससी और ओबीसी समीकरण पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

देंखे शेड्यूल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे हेलीकॉप्टर से सुबह 11:20 बजे रायपुर एयरपोर्ट से बलौदाबाजार रवाना होंगे

दोपहर 12:25 बजे सुमाभाठा पहुंचेंगे

दोपहर 12:30 से 3:15 बजे कृषक श्रमिक सम्मेलन में शामिल होंगे

दोपहर 3:20 बजे सुमाभाठा हेलीपैड से उड़ान भरेंगे

दोपहर 3:45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे

दोपहर 4:05 बजे रायपुर एयरपोर्ट से कार से सीएम हाउस पहुंचेंगे

दोपहर 4:25 बजे सीएम हाउस पहुंचेंगे