Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

गृह मंत्री विजय शर्मा के खिलाफ चुनाव आयोग में हुई शिकायत, जानिए क्या है मामला

0
76

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्री  विजय शर्मा जी के द्वारा होली मिलन समारोह के माध्यम से आम नागरिकों से ज्ञापन लिये जाने की शिकायत कांग्रेस विधि विभाग ने मुख्य चुनाव आयुक्त से किया।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

क्या है शिकायत में
ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान समय में सम्पुर्ण भारत में आदर्श आचार संहिता लागू है ऐसे स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य के गृह मंत्री  विजय शर्मा के द्वारा होली मिलन समारोह के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र कवर्धा (राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र) के नागरिको से खुलेआम ज्ञापन लेना आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन है। जिसका विरोध छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी विधि विभाग करती है। प्रायः देखा जा रहा है कि, छत्तीसगढ़ शासन के अन्तर्गत आने वाले पुलिस विभाग, वन विभाग, खाद्य विभाग, आबकारी विभाग आदि अधिकांश विभागां सें संबधित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिकारियों जो कि छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रीयां के बंगलां मे तैनात है एवं प्रतिदिन मंत्रीयों के बंगलों में आवाजाही की जा रही है जो कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। इस प्रकार जो भी विभागीय अधिकारी/कर्मचारी जोकि मंत्रीयोंं के बंगलो में आना जाना कर रहे है उन अधिकारियां/कर्मचारियों को चुनाव कार्यो से दुर करने की आवश्यकता है ताकि निष्पक्ष चुनाव छत्तीसगढ राज्य़ में हो सके। अतः निवेदन है कि उपरोक्त विषयों पर तत्काल रोक लगाते हुये समुचित कार्यवाही किये जाने की कृपा की जाये। ज्ञापन सौपने वाले में कांग्रेस विधि विभाग प्रदेश अध्यक्ष देवा देवांगन, अंकित कुमार मिश्रा, मनोज कुमार सोनकर उपस्थित थे।