Advertisement Carousel

CM साय ने मटकी फोड़कर गोविंदाओं का बढ़ाया उत्साह, रायपुर के विशाल दही हांडी कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय

0
31

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुढ़ियारी स्थित अवधपुरी मैदान में आयोजित विशाल दही हांडी उत्सव में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दही हांडी फोड़कर गोविंदा टोलियों का उत्साहवर्धन किया और कार्यक्रम को संबोधित किया।

Narendra Modi

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दही हांडी उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने अपनी लीला से हमें जीवन जीने की कला सिखाई है। महाभारत में श्री कृष्ण ने अन्याय के विरुद्ध लड़ने का संदेश दिया। अन्याय के खिलाफ लड़ना ही सबसे बड़ा धर्म है। भगवान श्री कृष्ण ने हमें कर्म की प्रधानता की शिक्षा दी है।

विशाल दही हांडी कार्यक्रम के अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक किरण सिंहदेव, ईश्वर साहू, गुरु खुशवंत साहेब, मोतीलाल साहू, स्वामी राजीव लोचन जी महाराज, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, बसन्त अग्रवाल और आयोजन समिति के सदस्यगण समेत एक विशाल जनसमूह उपस्थित था।