Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ का पहला छत्तीसगढ़ी डिजिटल रेडियो स्टेशन: CM भूपेश ने लॉन्च किया ‘रेडियो संगवारी’

0
236

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब से प्रदेश के सीएम बने हैं, तब से छत्तीसगढ़ी संस्कृति, रहन-सहन, पहनावा, भेषभूषा, लोक नृत्य, लोक संगीत, लोक खेल आदि को बढ़ावा देने में लगे हैं। स्थानीय संस्कृति के प्रचार प्रसार में लगे हैं। इसे लगातार बढ़ावा दे रहे हैं। अब इसी क्रम में फिर एक नई पहल की है। सीएम ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ का पहला डिजिटल रेडियो स्टेशन ‘रेडियो संगवारी’ को लॉन्च किया।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

उन्होंने इस मौके पर रेडियो संगवारी के संस्थापक और संचालक सहित पूरी टीम को छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को व्यापक प्रचार-प्रसार की दिशा में एक बेहतर प्रयास बताते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडियो संगवारी के माध्यम से छत्तीसगढ़ी लोक कला, लोक संस्कृति और गीत-संगीत को आम लोगों तक डिजिटल रेडिया स्टेशन के माध्यम से पहुंचाने के लिए रेडियो संगवारी की स्थापना हुई है। मुझे इस बात की बेहद खुशी है। छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को एप के माध्यम से पूरी दुनिया के लोगों तक पहुंचाया जाएगा, निश्चित रूप से यह बहुत ही सराहनीय कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लुप्त हो रही सांस्कृतिक विधाओं और कला परंपराओं को नया जीवन देने के लिए यह प्लेटफार्म एक ताकतवर माध्यम होगा। नये कलाकारों की प्रतिभाओं को भी इसके माध्यम से आसानी से दुनिया के सामने लाया जा सकता है। रेडियो की श्रोताओं की आज भी कमी नहीं है। अपने नवाचारों और अपनी नयी सोच के कारण बहुत से रेडियो स्टेशन आज भी बहुत ही लोकप्रिय है। मुझे उम्मीद है कि रेडियो संगवारी के डिजिटल रेडियो स्टेशन भी ऐसा ही लोकप्रिय माध्यम बनेगा।

रेडियो संगवारी के संस्थापक राहुल शर्मा तथा सह-संस्थापक डॉ. हेमंत सिरमौर ने बताया कि इस रेडियो स्टेशन को टू-जी इंटरनेट स्पीड पर भी सुना जा सकता है। इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर में ‘Radio Sangwari’ लिखकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इस मौके पर आरजे श्रेया, जगमीत सिंह, एक्टर अनुज शर्मा और रेडियो संगवारी के सभी लोग मौजूद रहे।