Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023: खतरे में है सीएम भूपेश के पांच मंत्रियों का टिकट? दावेदारों की लिस्ट देख टेंशन में कांग्रेस

0
277

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस गुटबाजी को खत्म करने की कोशिश में लगी है। वहीं, दूसरी तरफ टिकट के दावेदारों के लिए रायशुमारी भी की जा रही है। टिकट वितरण से पहले कांग्रेस ने दावेदारों से कहा था कि जो विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं वे नेता ब्लॉक अध्यक्ष के सामने अपना दावा पेश करें। छत्तीसगढ़ सरकार के कई मंत्रियों की सीटों पर एक से ज्यादा दावेदारों ने दावा किया है। वहीं, सीएम भूपेश बघेल भी हिंट दे चुके हैं कि कई कमजोर विधायकों को टिकट कट सकते हैं। आइए जानते हैं वो पांच मंत्री कौन-कौन से हैं जिनकी विधानसभा सीट पर एक से ज्यादा टिकट के दावेदार हैं।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

टीएस सिंहदेव

अंबिकापुर विधानसभा सीट से विधायक टीएस सिंहदेव राज्य के उपमुख्यमंत्री हैं। उनके विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के कई दावेदारों ने टिकट के लिए अपना दावा पेश किया है। बाबा की विधानसभा सीट से करीब 100 दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि टीएस सिंहदेव का टिकट कटना संभव नहीं है। टीएस बाबा के खिलाफ खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा ने भी दावेदारी पेश की है।

ताम्रध्वज साहू

राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, दुर्ग जिले की दुर्ग ग्रामीण विधानसभा सीट से विधायक हैं। उनके खिलाफ भी 12 से ज्यादा नेताओं ने टिकट के लिए दावेदारी की है। ताम्रध्वज साहू को हाल ही में कांग्रेस वर्किंग कमेटी में भी शामिल किया गया है।

मोहम्मद अकबर

मोहम्मद अकबर, विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस की घोषणा पत्र समिति के चैयरमैन हैं। भूपेश बघेल की सरकार में वो वन मंत्री हैं। कवर्धा विधानसभा सीट से उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। मंत्री की विधानसभा में करीब 7 अन्य नेताओं ने भी चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है और अपनी दावेदारी पेश की है।

शिव डहरिया

भूपेश कैबिनेट के मंत्री शिव डहरिया के खिलाफ भी दावेदारों की लंबी लिस्ट है। आरंग विधानसभा सीट से विधायक शिव डहरिया की सीट से 10 दावेदारों ने अपना दावा पेश किया है। टिकट किसे मिलेगा इसका फैसला पार्टी हाई कमान को तय करना है।

अमरजीत भगत

भूपेश कैबिनेट के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के खिलाफ भी कई दावेदारों ने चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी पेश की है। उनकी विधानसभा सीट से 15 से ज्यादा दावेदार सामने आए हैं। सरगुजा की सीतापुर सीट से अमरजीत भगत विधायक बने थे।