Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में आज बनेगा मंत्रिमंडल, ये 9 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

0
180

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल का गठन आज होने जा रहा है. कुल 9 विधायक मंत्रिमंडल की शपथ लेने जा रहे हैं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन सभी 9 विधायकों के नामों का भी ऐलान कर दिया है. दरअसल, राज्य में शानदार जीत दर्ज कर सरकार बनाने वाली बीजेपी ने विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री चुना है. उन्होंने 13 दिसंबर को अपने दो डिप्टी सीएम के साथ शपथ ली थी. हालांकि उनके मंत्रिमंडल को लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ था.

अब मुख्यमंत्री ने इस सस्पेंस को दूर करते हुए मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सभी 9 विधायकों के नामों की घोषणा शुक्रवार को कर दी. उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अब और ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. शुक्रवार को गवर्नर हाउस में मंत्रिमंडल के सदस्य शपथ लेने वाले हैं. बृजमोहन अग्रवाल, राम विचार नेताम, दयालदास बघेल, केदारस कश्यप, ओपी चौधरी, टंक राम वर्मा, श्याम बिहारी जयसवाल और लक्ष्मी रजवाड़े मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं.

छत्तीसगढ़ में अधिकतम होंगे 13 मंत्री

बता दें कि विष्णुदेव साय की कैबिनेट में 10 और सदस्यों को शामिल किया जा सकता है. कारण, सरकार में सीएम और दो डिप्टी सीएम पहले से शामिल हैं. वहीं संविधान के नियमों के तहत, 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा में सीएम को जोड़कर अधिकतम 13 मंत्री हो सकते हैं. इसलिए अधितम सिर्फ 10 और विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है.