Advertisement Carousel

CG बड़ा हादसा : पेड़ से टकरा गई कार, दो दोस्तों की मौके पर ही मौत

0
415

महासमुंद : रविवार रात 10 बजे बेलसोंडा के पास तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराने पर कार सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों को बाहर निकालकर मेडिकल कालेज हास्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से शहर में शोक का माहौल है।

बताया गया है कि हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी राजू साहू (संचालक राजू ऑटो) के इकलौते पुत्र विकास उर्फ छोटू साहू (21 वर्ष) और पीएचई कार्यालय के निकट (खुशी होटल) निवासी आर्यन मिश्रा (22 वर्ष) घोड़ारी गए थे। जहां से दोनों लौट रहे थे। इनकी कार बेलसोंडा के पास सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। बताया गया है कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल महासमुन्द पहुंचाया गया है। दोनों युवक प्रतिष्ठित परिवार से हैं।