Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

16 साल का चाचा 8 साल की भतीजी का करता रहा रेप, छत्तीसगढ़ के इस शहर में हुआ ये कांड

0
273

कोरबा- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। बच्ची जंगल में मवेशी चराने के लिए गई थी। जहां पर पड़ोस में रहने वाले चाचा ने बच्ची के साथ रेप किया। जिसके बाद पीड़िता जैसे तैसे डरी -सहमी घर पहुंची। जिसके बाद बेटी के खून से सने कपड़े को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। रोते रोते पीड़िता ने घरवालों को पूरी घटना बताई। जिसके बाद घरवालों ने तुरंत 112 को कॉल किया और घटना की जानकारी दी।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

चाचा ने किया अपनी भतीजी के साथ रेप

यह पूरी घटना कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार तीसरी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची शनिवार को सुबह जंगल में मवेशी चराने के लिए गई थी। जहां पर पड़ोस में रहने वाले उसके मुंह बोले चाचा ने बच्ची को अकेले पाकर दुष्कर्म किया। आरोपी चाचा की उम्र करीबन 16 साल है। जिसने कुछ साल पहले ही पढ़ाई छोड़ दी थी और कोई काम नहीं करता था। लंबे वक्त से आरोपी की बुरी नजर बच्ची पर थी। जिसके बाद मौका मिलते ही आरोपी चाचा ने अपने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। बच्ची का फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पिता ने सुनाई आपबीती

वही इस बारे में पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी बहुत डरी हुई थी। उन्हें बेटी के साथ कुछ गलत होने का अंदेशा हुआ। तब बच्ची की मां ने बेटी से पूछताछ की, लेकिन बच्ची डर के कारण कुछ बता नहीं पा रही थी। बहुत पूछने के बाद उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी माता-पिता को दी। माता-पिता ने तुरंत डायल 112 को कॉल किया और उसे बांगो उप स्वास्थ्य केंद्र ले गए। बच्ची को प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रवाना कर दिया।