Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ आर्म फोर्स के जवान ने की खुदकुशी, पारिवारिक विवाद से था परेशान

0
284

भिलाई : दुर्ग जिले के भिलाई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक CAF जवान ने आत्महत्या कर ली है। जवान ने फांसी लगाकर खुद की जीवन लीला समाप्त कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है। यहां CAF जवान ने घरेलू विवाद से परेशां होकर आत्महत्या कर ली। जवान का शव उसके घर पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।