यूपी के मुरादाबाद में एक बीजेपी नेता की हत्या से हड़कंप मच गया. बाइक सवार 3 हमलावरों ने घर के बाहर टहल रहे बीजेपी नेता अनुज चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी….और फरार हो गए….गोली लगने से घायल अनुज चौधरी को उनके परिजन तुरंत ही एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान बीजेपी नेता ने दम तोड़ दिया….मृतक के परिजनों ने राजनीतिक रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है….इस मामले में एक बीजेपी नेता और ब्लॉक प्रमुख के बेटे समेत 3 लोगों के खिलाफ मझोला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है….वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है….फिलहाल पुलिस हत्या की वजह तलाशने में जुटी है….बताया जा रहा है कि, मृतक बीजेपी नेता अनुज चौधरी को पुलिस सुरक्षा भी मिली हुई थी….लेकिन, कुछ दिन पहले ही उनकी सुरक्षा हटा ली गई थी….हत्या के खुलासे के लिए पुलिस की 5 टीमें गठित की गई हैं….पुलिस जल्द ही हत्याकांड का खुलासा करने का दावा कर रही है.
Latest article
हाई कोर्ट में सरकार का पक्ष रखने के लिये सरकार ने नियुक की वकीलों...
हस्ताक्षर न्यूज.
छत्तीसगढ़ सरकार ने बिलासपुर उच्च न्यायालय (High Court) में राज्य सरकार का पक्ष रखने के लिए 31 वकीलों की नियुक्ति की है। सरकारी...
विशाखापट्नम और ओडिसा के तट को पार करके अरनब तूफान दक्षिण बस्तर से कर...
हस्ताक्षर न्यूज. बंगाल की खाड़ी से उठे खतरनाक चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ (Cyclone Arnab) के असर से लगभग पूरे छत्तीसगढ़ में आज मंगलवार को सुबह...
15 नवम्बर से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़...
हस्ताक्षर न्यूज.
सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज 27 अक्टूबर को सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई कैबिनेट की बैठक में...






























