Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

भाजपा ने ब्रम्हानंद को बनाया प्रत्याशी, भानुप्रतापपुर उप चुनाव में मिला पूर्व विधायक को टिकट

0
446

भानूप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की तरफ से नामों की घोषणा की गई है। भानूप्रतापपुर से ब्रह्मानंद नेताम को चुनाव लड़ाया जाएगा। नेताम को पार्टी ने फिर से टिकट दिया है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

ब्रम्हानंद नेताम साल भानुप्रतापपुर से साल 2008 में विधायक रह चुके हैं। मनोज मंडावी को एक बार हरा चुके हैं। इनका नाम भी इस इलाके से चर्चा में है। आदिवासी संगठनों में इनकी पैठ अच्छी मानी जाती है। इस बार भाजपा आदिवासी आरक्षण के मुद्दे के साथ चुनाव में है। नेताम की समाज में पैठ का फायदा भाजपा को मिल सकता है।

नेताम समेत चार नामों का पैनल हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय समिति को भेजा था। पार्टी के अध्यक्ष अरुण साव ने कहा था कि इस चुनाव में बतौर प्रत्याशी शामिल होने 17 नाम के प्रस्ताव मिले थे, जिनमें से शॉर्टलिस्टिंग के बाद 5 नामों को दिल्ली भेजा गया था।