Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

पिया तू अब तो आ जा…… अब ये आवाज़ केवल रिकॉर्ड में सुनाई देगी….. नहीं रही आवाज़ की मलिका आशा भोसले…..92 साल की उम्र में मुम्बई में हुआ निधन

0
5

हस्ताक्षर न्यूज. आवाज़ की मलिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में मुम्बई में हुआ निधन।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

दिग्गज गायिका आशा भोसले Asha Bhosle का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। उनका 92 वर्ष की आयु में निधन हुआ। अपनी मधुर आवाज से पूरी दुनिया को मंत्रमुग्ध करने वाली आशा भोसले का आज निधन हो गया। आवाज़ की मलिका नहीं रही।

सीने में संक्रमण के कारण आशा भोसले को शनिवार देर रात ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने उनके निधन की सूचना दी। आशा भोसले के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे किया जाएगा। उनके निधन से हिंदी फिल्म जगत, गायन जगत और कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने बताया कि उनकी मां और दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। आशा भोसले के अंग तेजी से काम करना बंद कर रहे थे, जिसके कारण उनका निधन हुआ। आशा भोसले को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने आज अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर कल सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोअर परेल में अंतिम संस्कार के लिए रखा जाएगा। आनंद भोसले ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क में शाम 4 बजे किया जाएगा।