हस्ताक्षर न्यूज. बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के सम्राट चौधरी ने आज 15 अप्रैल को सुबह बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

सम्राट चौधरी के साथ जनता दल (यूनाइटेड) से दो वरिष्ठ नेताओं ने विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को डिप्टी सीएम की शपथ दिलाई गई है। यह बिहार के इतिहास में पहली बार है जब भाजपा का कोई नेता मुख्यमंत्री पद की कमान संभाल रहा है।
शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10:50 बजे पटना स्थित लोक भवन में हुआ, जिसमें बिहार के राज्यपाल ने सम्राट चौधरी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस समारोह में नीतिश कुमार भी थे और एक तरह से उनके लगभग दो दशक के मुख्यमंत्रित्वकाल का समापन हो गया। बिहार में करीब 20 वर्षों के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे में इतना बड़ा परिवर्तन देखा गया है। मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों और विभागों के बंटवारे को लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है।





























