Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

CM विष्‍णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक, पिस्‍टल लेकर सीएम हाउस पहुंचा शख्‍स, 8 सुरक्षाकर्मी सस्‍पेंड

0
95

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. दरअसल, 25 फरवरी की शाम एक युवक पिस्टल लेकर सीएम हाउस में घुस गया था. यह शख्स लाइसेंसी पिस्टल लेकर सीएम आवास तक आ गया था, लेकिन सीएम कक्ष के बाहर उसे रोक लिया गया. फिर उस शख्‍स की पिस्‍टल जब्त कर ली गई. बताया जा रहा है कि यह शख्स मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात करने के लिए आया था. फिलहाल सुरक्षा में हुई चूक के इस मामले में बड़ी कार्रवाई भी की गई है.

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

सीएम सुरक्षा में हुई चूक के मामले में 8 सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. एडीजी इंटेलिजेंस ने यह कार्रवाई की है. माना जा रहा है कि अभी और सुरक्षा अधिकारियों पर गाज गिर सकती है. मामले की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं. सीएम सुरक्षा में तैनात वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.