भाजपा CG की सियासत में कम बैक करने की तैयारी में, नड्‌डा की सभा में 50 हजार की भीड़ जुटने की तैयारी

0
313

रायपुर । प्रदेश भाजपा छत्तीसगढ़ की सियासत में 15 सालों तक राज करती रही। 4 साल विपक्ष का वनवास झेलने के बाद एक बार फिर संगठन ने जोर लगाया है। विरोध प्रदर्शन रैली और प्रदेश के नेताओं का कांग्रेस के प्रति आक्रामक रवैया इस बात की ओर इशारा है कि एक बार फिर कम बैक करने की तैयारी भाजपा कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा 9 सितंबर को रायपुर आ रहे हैं। वो यहां तीन दिनों तक रहेंगे। उनके स्वागत में भीड़ की ताकत दिखाने में भाजपा जुट चुकी है।

इसे लेकर मंगलवार को पार्टी के कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष अरुण साव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। उन्होंने कहा- नड्‌डा जी के दौरे को लेकर प्रदेशभर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष हैं। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह के साथ तैयारी में जुटे हैं। हमारी तैयारी को लेकर जिला स्तरीय बैठक, विधानसभा स्तरीय बैठक पूर्ण हो चुकी हैं।

जगत प्रकाश नड्‌डा की रैली में भाजपा 50 हजार से अधिक लोगांे को लाने की कोशिश में है। रायपुर में नड्‌डा का रोड शो भी प्लान किया जा रहा है। नड्‌डा खुद लंबे वक्त तक छत्तीसगढ़ के प्रभारी रहे हैं और सभी कार्यकर्ताओं को उनके साथ काम करने का मौका मिला है। नड्‌डा प्रायः प्रायः सभी कार्यकर्ताओं से परिचित हैं।

कार्यक्रम को एतिहासिक बनाने की तैयारी
अरुण साव ने कहा- नड्डा विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बनने के बाद छत्तीसगढ़ में प्रथम बार आगमन हो रहा हैं और यह हम सभी के लिए गर्व का विषय हैं। उनके ऐतिहासिक आत्मीय और छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुरूप स्वागत के लिए हम सभी तैयार हैं।

ये है कार्यक्रम
1.जगत प्रकाश नड्डा का आगमन 9 सितंबर की सुबह 11बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में होगा।

2. स्वामी विवेकानंद(माना) विमानतल पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व नेता गण राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य परंपरागत अंदाज में भी स्वागत करेंगे।

3. भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अलग अंदाज में राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे व मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से काफिले की अगुवाई भाजयुमो के कार्यकर्ता करेंगे और माना विमानतल से पं. दीदयाल उपाध्याय चौक तेलीबांधा पहुंचेंगे।

4. पं. दीदयाल उपाध्याय चौक तेलीबांधा से राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला भव्य रोड शो के रूप में प्रस्थान करेगा जहां रास्तेभर भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। रोड शो के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष का छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुरूप परंपरागत अंदाज में आत्मीय स्वागत करेंगे, पुष्प वर्षा, ढोल नगाड़े, शंखनाद से स्वागत के साथ रोड शो भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में सम्पन्न होगा और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एकात्म परिसर से साइंस कॉलेज मैदान कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए रवाना होंगे, जहां हजारों की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

5. कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर प्रस्थान करेंगे। वहां कोरग्रुप, प्रदेश पदाधिकारियों, विधायक व सांसदों की बैठक लेंगे। इसी दिन मीडिया से भी चर्चा करेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here