Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

अंबानी परिवार के घर गूंजी किलकारी, बहू श्लोका ने दिया बेटी को जन्म

0
238

आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। इस बार उनके घर एक लड़की आई है। दोनों का एक बेटा पृथ्वी आकाश अंबानी है जो अभी दो साल का है। एक पैपराजी ने श्लोका और आकाश की दूसरी बच्ची की खबर ऑनलाइन साझा की है। बच्ची के आगमन से पूरे अंबानी परिवार में खुशी का माहौल है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी
कुछ दिनों पहले श्लोका और आकाश सिद्धिविनयाक मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ मुकेश अंबानी और पृथ्वी भी नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेहता और अंबानी एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। आकाश और श्लोका हाई स्कूल से ही एक दूसरे को जानते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 12वीं कक्षा में आकाश ने अपनी भावनाओं को कबूल करने का फैसला किया था। परीक्षा खत्म होने के बाद आकाश ने श्लोका को प्रपोज किया और उन्होंने स्वीकार कर लिया।

साल 2018 में की शादी
अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए दोनों ने अलग-अलग विश्वविद्यालयों में दाखिला ले लिया, जिसकी वजह से दोनों जुदा हो गए, लेकिन इसके बाद भी दोनों एक-दूसरे के संपर्क में ही रहे। जब उन्होंने अपना स्नातक पूरा किया और अपना करियर शुरू किया, तो उन दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की घोषणा की। आकाश और श्लोका ने मार्च 2018 में सगाई की थी। दोनों लवबर्ड्स दिसंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे।