Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री साय की मंत्रालय में हुई समीक्षा बैठक, केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

0
52

रायपुर। केंद्रीय विद्युत और शहरी- आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टार आज छत्‍तीसगढ़ के दौरे पर हैं। सुबह राजधानी रायपुर पहुंचे मनोहर लाल सबसे पहले सीएम हाउस जाकर मुख्‍यमंत्री विष्‍णु देव साय से मुलाकात की। इसके बाद वे पार्टी के एक बड़े कार्यक्रम में शामिल हुए। उसके बाद मंत्रालय में मुख्‍यमंत्री के साथ ऊर्जा और शहरी एवं आवास विभाग के कामकाज की समीक्षा की।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

नवा रायपुर में मंत्रालय (महानदी भवन) में हुई इस बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरूण साव और मुख्य सचिव अमिताभ जैन सहित केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। खट्टर बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भी शामिल होंगे। पार्टी नेताओं ने बताया कि राजधानी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आज प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई है। इस कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश कार्यसमिति में कार्यकर्ताओं को सभी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के लिए विशेष तैयारी की गई है। इस दौरान अनेक बिंदुओं पर महत्वपूर्ण चर्चा भी होगी।