Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

दुर्ग में बड़ा सेक्स रैकेट उजागर, यूपी समेत कई राज्यों से लड़कियों को लाकर करवा रहे थे कॉल गर्ल वाला काम

0
387

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां देश के अलग-अलग राज्यों से लडकियों को लाकर रखा गया था। उन्हें किडनैप कर रखा गया और कॉल गर्ल वाले काम करवाए जा रहे थे। ये सब एक होटल मंे हो रहा था। लगातार यहां ग्राकहों को आना-जाना लगा रहता था।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

होटल के मैनेजर और एक दलाल को पुलिस ने पकड़ा है। यहां काम दिलाने के बहाने लड़कियों को लाया जाता था और फिर उनसे गलत काम करवाए जाते थे। वैशाली नगर थाना प्रभारी विरेन्द्र श्रीवास्तव के सरकारी नंबर पर एक लड़की ने मैसेज भेजकर इसकी जानकारी दी। लड़की ने बताया कि वो सेक्स रैकेट के दलदल में फंस चुकी लड़की थी, जो यहां से निकलकर अपने घर लखनऊ जाना चाहती थी। पुलिस ने होटल जाकर छापा मारा यहां से लड़कियों को भी छुड़ाया गया है। होटल लैंडमार्क में चल रहे इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों को पकड़ने पुलिस ने अपनी टीमें लगाई हैं, होटल से एक नाबालिग लड़की भी मिली है जिसे इस दलदल में धकेल दिया गया था। इन लड़कियों को वापस भेजने का बंदोबस्त पुलिस कर रही है।