Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में बड़ा बदलाव, IPS मयंक श्रीवास्तव ने किया जनसंपर्क आयुक्त का पदभार ग्रहण

0
270

रायपुर: जनसंपर्क संचालनालय के नए आयुक्त सह संचालक मयंक श्रीवास्तव ने आज गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। नवा रायपुर अटल नगर में जनसंपर्क संचालनालय में उन्होंने जनसंपर्क आयुक्त के साथ ही छत्तीसगढ़ संवाद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण किया।

Narendra Modi

निवर्तमान जनसंपर्क आयुक्त दीपांशु काबरा ने श्रीवास्तव को कार्यभार सौंपकर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जनसंपर्क संचालनालय एवं छत्तीसगढ़ संवाद के अधिकारीगण उपस्थित थे।

जनसंपर्क विभाग के आयुक्त मयंक श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात आज शाम राज्य अतिथि गृह पहुना में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें नये दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।