Advertisement Carousel

भारत में हरित क्रांति के जनक एम एस स्वामीनाथन का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

0
294

नई दिल्ली: भारत के प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन का निधन गुरुवार को हो गया। उन्होंने चेन्नई में सुबह 11.20 बजे अंतिम सांस ली। स्वामीनाथ ने 98 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। स्वामीनाथन को भारत में हरित क्रांति का जनक माना जाता है। उनका जन्म 7 अगस्त, 1925 को हुआ था। उनका पूरा नाम मनकोम्बु संबासिवन स्वामिनाथन था। कृषि के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा सन 1972 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

Narendra Modi