Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

मंच पर राहुल गांधी के साथ बैठे CM बघेल, मगर प्रदेश का ये बड़ा नेता दिल्ली के आंदोलन में शामिल नहीं

0
361

रायपुर । राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा- राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त, प्रजा महंगाई से त्रस्त, आज, लोगों को ज़रूरत का सामान खरीदने से पहले भी दस बार सोचना पड़ रहा है। इन तकलीफों के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री ज़िम्मेदार हैं। हम महंगाई के खिलाफ आवाज़ें जोड़ते जाएंगे, राजा को सुनना ही पड़ेगा।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada


दरअसल रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली है। पूरे प्रदेश से 4 हजार कांग्रेसियों के दिल्ली पहुंचने की खबर है मगर एक मंत्री ऐसे हैं जो इस रैली में नहीं गए। जिस रैली में हर काम छोड़कर कांग्रेसी पहुंचे है, वहां इनका न जाना कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे रहा है।

खबर है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने छह मंत्रियों के साथ रैली में शामिल हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सहित छह मंत्री इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हैं। CM बघेल के साथ दिल्ली में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, आबकारी मंत्री कवासी लखमा और महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया भी हैं।

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम भी हजारों छत्तीसगढ़ियां कांग्रेसियों के साथ दिल्ली के आंदोलन में शामिल हैं। दिल्ली मंे कांग्रेस महंगाई के खिलाफ से आंदोलन कर रही है। इसे राहुल गांधी संबोधित कर रहे हैं। इसे कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन बताया जा रहा है।