Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

CG : कॉलेज स्टूडेंट्स को मिलेगी फ्री बस सुविधा, 28 अगस्त तक सरकार ने मांगी ये जानकारी

0
134

छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को फ्री बस सुविधा मिलेगी। छात्र घर से कॉलेज और कॉलेज से घर आने-जाने के लिए फ्री बस सुविधा छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 15 अगस्त को महाविद्यालय छात्रों के हित में फ्री बस सुविधा देने की घोषणा की थी। ऐसे में निशुल्क बस परिवहन सेवा का लाभ लेने वाले विद्यार्थियों से 28 अगस्त तक जानकारी मांगी गई है। उच्च शिक्षा विभाग की आयुक्त ने इस संबंध में सभी शासकीय कॉलेज के प्राचार्यों को पत्र लिखा है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

सीएम भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में महाविद्यालय के छात्रों के हित में यह घोषणा की थी, जिसे सितंबर से लागू किया जा सकता है। शासकीय महाविद्यालय में पढ़ रहे उन विद्यार्थियों की जानकारी मांगी गई है, जो निशुल्क बस सेवा का लाभ लेना चाहते हैं। पत्र के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में जानकारी मांगी गई है। इसमें ट्रैवलर्स का नाम, बस रूट का नाम, महाविद्यालय के आसपास के बस स्टॉप के नाम और विधार्थी की घर से कॉलेज की दूरी से संबंधित जानकारी मांगी गई है। प्राचार्यों को ये सभी जानकारी 28 अगस्त तक विभाग को भेजने के लिए कहा गया है।