Advertisement Carousel

मलिकार्जुन खरगे ने किया कांग्रेस की वर्किंग कमेटी का एलान, ताम्रध्वज साहू को भी मिली जगह

0
206

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने CWC की नई टीम का ऐलान कर दिया गया है. खड़गे ने अपनी टीम में अपने खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके शशि थरूर और राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट को भी शामिल किया है. इसके अलावा गांधी परिवार के तीनों चेहरों को कांग्रेस कार्यसमिति में रखा गया है.
इस टीम में खड़गे के बाद सोनिया गांधी और पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का नाम है. उसके बाद राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, एके एंटनी, अम्बिका सोनी, मीरा कुमार और दिग्विजय सिंह का नाम भी शामिल है.