Advertisement Carousel

CG में ट्रक और कार की जबरदस्त भिड़ंत में मां और बेटे की मौत

0
223

घमतरी: नगरी रोड में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी. जिससे मौके पर ही मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई. बेटी की हालत गंभीर है.

कब हुआ हादसा:
17 अगस्त को रात लगभग 11:45 बजे सियादेही के पास राइस मिल के सामने की घटना है. धमतरी से नगरी की तरफ स्विफ्ट कार नंबर CG 05 S 6300 में चोपड़ा परिवार की नीलिमा चोपड़ा 45 साल, भव्य चोपड़ा 12 साल, बेटी भूमिका चोपड़ा अपने ड्राइवर के साथ नगरी जा रहे थे. इसी दौरान ट्रक नंबर CG 04 JB5774 नगरी से धमतरी की ओर आ रहा था. ट्रक ड्राइवर की स्पीड काफी तेज थी. सियादेही अन्नपूर्णा राइस मिल के पास ट्रक ने कार को अपनी चपेट में ले लिया.

बच्ची का हो रहा इलाज:
इस एक्सीडेंट में नीलिमा चोपड़ा और भव्य चोपड़ा की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों की सूचना के बाद 108 और धमतरी पुलिस मौके पर पहुंची. शवों को कब्जे में लिया. गंभीर घायल बच्ची को 108 एंबुलेंस से धमतरी जिला अस्पताल भेजा गया. वहां प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर भेजा गया है. कार ड्राइवर को हल्की चोट आई है. हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर है. चोपड़ा परिवार राजनांदगांव से नगरी लौट रहा था तभी यह हादसा हुआ.

फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी:

हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया है. पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. फरार ट्रक ड्राइवर को पुलिस ढूंढ रही है.