Advertisement Carousel

अनवर ढेबर को मिली जमानत, प्रवर्तन निदेशालय ने शराब घोटाले में बनाया था आरोपी

0
260

बिलासपुर। हाईकोर्ट से मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर को जमानत मिली है। शराब घोटाला मामले के आरोपी ढेबर को जमानत दी गई है बता दें कि यह जमानत उन्हें मेडिकल ग्राउंड पर मिली है। बिलासपुर हाईकोर्ट के जस्टिस दीपक तिवारी की कोर्ट ने उन्हें 3 हफ्तों के लिए राहत दी है।

Narendra Modi

प्रवर्तन निदेशालय ने अनवर ढेबर पर शराब घोटाले का सिंडिकेट चलाने और दो हजार करोड़ का घोटाला करने का आरोप लगाया था। वह अब तक रायपुर सेंट्रल जेल में था।