हस्ताक्षर न्यूज. पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई 2026 को होगा। यह दिन संयोग से रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती का भी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इसकी पुष्टि की है। शपथग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पद के लिए नाम की घोषणा अभी नहीं हुई है। सुवेंदु अधिकारी, समिक भट्टाचार्य, सुकांत मजूमदार और दिलीप घोष जैसे नामों पर चर्चा चल रही है।
इधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी आज शाम नवनिर्वाचित विधायकों के साथ दिल्ली रवाना हो रहे हैं। वहां वे पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और नई सरकार के गठन पर अंतिम फैसले लिए जाएंगे। दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली हैं। ममता ने शनिवार को भवानीपुर सीट से हार के बाद निर्वाचन आयोग और भाजपा पर वोट लूटने का गंभीर आरोप लगाया था।






























