Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

यूनिफाइड कमांड की बैठक : मुख्यमंत्री बोले जवानों के जज्बे से विश्वास, विकास और सुरक्षा का सुखद परिणाम सामने आया है

0
200

रायपुर। नक्सल गतिविधियों को लेकर आज राजधानी के सर्किट हाऊस में यूनिफाइड कमांड की बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित पुलिस के आला अफसर शामिल हुए। बैठक में नक्सल उन्मूलन को लेकर चर्चा की गई और आगामी कार्रवाई को लेकर दिशानिर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस्तर में नक्सली लगातार सिमट रहे हैं।
यूनिफाईड कमांड की बैठक को लेकर CM ने कहा कि, हमारे जवानों के जज्बे से विश्वास, विकास और सुरक्षा का सुखद परिणाम सामने आया है। नक्सलवाद में पहले की तुलना में काफी कमी आई है। मुख्यमंत्री ने कहा अबूझमाड़ जैसे इलाके में भी हमने वहां के लोगों को वनाधिकार पट्टा दिया है। बंद पड़े स्कूलों को हमारी सरकार ने शुरू किया है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

सरकार के नये आयाम से लोगों की आय में हुई वृद्धि
बस्तर में सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान ढाई हजार किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण किया। सरकार के नये आयाम से लोगों के आय में वहां वृद्धि हुई है और लोगों का जीवन सुधरा है। वहीं पुलिस और आम जनता के बीच मित्रता का वातावरण है।

विकास और सुरक्षा मंत्र से सरकार लगातार आगे बढ़ रही : सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा विश्वास, विकास और सुरक्षा के मंत्र से सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। कुछ महीनों बाद प्रदेश में चुनाव भी है। वीआईपी मूवमेंट होगा। सुरक्षा को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए।