Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

मूणत के इलाके में विकास की पॉलिटिकल स्ट्राइक, भाजपाइयों ने जॉइन की कांग्रेस

0
255

रायपुर । भाजपा नेताओं का शहरी क्षेत्र में भी अब कांग्रेस प्रवेश का सिलसिला शुरू हो गया है। रायपुर पश्चिम विधानसभा के कई महत्वपूर्ण भाजपा नेताओं ने आज विधायक विकास उपाध्याय की सक्रियता एवं भूपेश सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा को छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। विकास उपाध्याय ने कहा, जनसेवा के लिए जो भी भाजपा के नेता स्वेच्छा से सेवाभाव उद्देश्य लेकर कांग्रेस की विचारधारा के अनुकूल कार्य करना चाहते हैं उनका आगे भी कांग्रेस के द्वार सदा खुले रहेंगे।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

विधायक विकास उपाध्याय प्रतिदिन सुबह के समय आम जनता से भेंट मुलाकात कर उनके गली-मोहल्लो एवं घरों में जाते हैं। इस बीच उनकी मूलभूत समस्याओं सहित व्यक्तिगत् तौर पर किसी तरह की पारिवारिक समस्या के निदान को लेकर पहल करते हैं। उनके इस कार्यप्रणाली का आम जनमानस में खूब प्रशंसा भी होते रही है और लोग रोज उनके आगमन का इंतजार करते हैं। इन्हीं उनकी कार्यप्रणाली व आचरण को देख भाजपा के लोग प्रभावित होने से भी अछूते नहीं हैं और उन्होंने काफी पहले से तय कर लिया था कि विकास उपाध्याय जैसे जनप्रतिनिधि के साथ ही जनसेवा करने का उचित माध्यम होगा। इसी क्रम में आज सुबह जब वे हीरापुर में जनसंपर्क कर रहे थे, भाजपा के कई युवा प्रभावशाली नेताओं ने स्वेच्छा से उनके सम्मुख उपस्थित होकर कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित होने की इच्छा जाहिर की।

कांग्रेस प्रवेश करने वालों में भाजपा के तात्यापारा मण्डल उपाध्यक्ष विमल सिंह ठाकुर, धर्मेन्द्र यादव, खुबी राम साहू, खेलू राम साहू, शिवानंद यादव, विनोद राजपूत, प्रदीप राजपूत, मनोहर यादव, शिब्बू यादव ने कांग्रेस प्रवेश कर कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के विचारधारा क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय की सक्रियता व भूपेश सरकार की प्रदेश में किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं। इस दौरान विधायक विकास उपाध्याय के साथ कांग्रेस के अन्य नेताओं में शहर अध्यक्ष गिरिश दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष दाऊलाल साहू, पूर्व पार्षद संदीप साहू, वरिष्ठ पार्षद डॉ. अन्नू राम साहू, सिनोद रात्रे, कुलदीप, शिव श्याम शुक्ला, राजेश बघेल, गिरिश सोनकर, जगदीश डहरिया, चोखेलाल, सीएल डहरिया सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।