ढेबर, एक्साइज अफसर त्रिपाठी समेत सभी की रिमांड 24 जून तक बढ़ी, अरविंद सिंह के लिए कुछ खास व्यवस्था

0
292
News Image RO NO. 13286/ 136
Advertisement Carousel

रायपुर। शराब घोटाला मामले में पहले से ही जेल में बंद अनवर ढेबर, आबकारी विभाग के अधिकारी ए पी त्रिपाठी, कारोबारी त्रिलोक ढिल्लन, नितेश पुरोहित की रिमांड खत्म हो गई। मंगलवार को  कोर्ट में सुनवाई के बाद अदालत ने 24 जून तक सभी की रिमांड को बढ़ा दिया है।

इसी मामले में सोमवार को दुर्ग से गिरफ्तार शराब कारोबारी अरविंद सिंह को भी प्रवर्तन निदेशालय ने अदालत में पेश किया। अरविंद सिंह अपनी मां का अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंचे थे। वहीं से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, जब अदालत लाया गया तो अरविंद सिंह ने सफेद गमछा ओढ़ रखा था और धोती पहन रखी थी। मुंडन भी करा रखा था। जैसा परिजनों के निधन के बाद कराया जाता है। इसी हालत में सिंह को अदालत में पेश किया गया। इन्हें 16 जून तक ED अपनी कस्टडी में रखेगी। 1 घंटे के लिए CRPF की सुरक्षा में अरविंद को मां के निधन के बाद होने वाले घरेलू अनुष्ठानों में शामिल होने की अनुमति मिलेगी।