Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

बर्थडे पार्टी के दौरान हुई फायरिंग, 4 की मौत, कई घायल

0
266

अमेरिका के डाडेविले शहर में शनिवार रात हुई फायरिंग की घटना में चार लोग मारे गए हैं और 16 लोग घायल हुए हैं। यह घटना एक डांस स्टूडियो में हुई जहां पर एक किशोर की जन्मतिथि का समारोह मनाया जा रहा था। फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महोगनी मास्टरपीस डांस स्टूडियो को घेर लिया और घटनास्थल के इर्द-गिर्द टेप लगाकर बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

राष्ट्रपति बाइडन ने घटना पर जताया शोक
अलबामा प्रांत की पुलिस ने कहा है कि फायरिंग की घटना रात करीब साढ़े दस बजे हुई है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। लेकिन पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने घटना पर दुख जताया है और उसकी निंदा की है। अलबामा के गवर्नर काय इवेय ने कहा है कि हिंसा के लिए हमारे राज्य में कोई जगह नहीं है। हम जल्द ही दोषियों का पता लगाएंगे और उन्हें कानून के दायरे में लाएंगे।

लिंकन विश्वविद्यालय में भी फायरिंग की सूचना
डाडेविले अलबामा के पूर्वी हिस्से में बसा छोटा सा शहर है जिसकी आबादी करीब 3,200 की है। इस बीच पेनसिल्वेनिया के लिंकन विश्वविद्यालय में भी फायरिंग की सूचना है। वहां पर एक ही गोली से दो लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक महिला है। दोनों घायल खतरे से बाहर हैं। स्थानीय पुलिस ने गोली चलने के कारण की जांच शुरू कर दी है।